फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई वाहन स्टैंड से लगता जाम

Tue, 07 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे के पास हाइवे किनारे खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर सहित कस्बों में जगह-जगह खुले प्राइवेट वाहन स्टैंड यातायात संचालन को प्रभावित कर रहे हैं। बीच सड़क में सवारियां भरने से जाम लग जाता है। इससे कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हुई है। इसके बावजूद अस्थाई वाहन स्टैंड नहीं हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



    राष्ट्रीय राजमार्ग में मुख्यालय के इलाहाबाद रोड स्थित सिविल लाइन सड़क में मानिकपुर व मऊ, भौरी, ऐंचवारा, सरैंया सहित विभिन्न स्थानों पर बस से लेकर टेपों तक सवारियां ढोने का काम करती हैं। सभी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े रहते हैं।

प्रमुख मार्ग होने के कारण वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इससे आए दिन जाम लग जाता है। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से ग्राहकों को निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कर्वी-राजापुर मार्ग में भी चकरेही चौराहा के पास वाहन स्टैंड खुला हुआ है।
विज्ञापन



जहां से पहाड़ी राजापुर व लोढ़वारा के लिए सवारियां भरी जाती हैं। स्कूल क ी छुट्टी होने पर चकरही चौराहे पर भारी जाम लग जाता है। यही हाल जिले के शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर, मऊ सहित आदि कस्बों में रोड़ किनारे बनाये गये प्राइवेट वाहन स्टैंड के कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें