खोही(चित्रकूट)। माघ माह की मौनी अमावस्या के पहले दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद पंच कोसीय परिक्रमा लगाकर तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। कल यानी गुरुवार को मुख्य स्नान होगा।
मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं ने परिवार समेत मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पूजा पाठ किया। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, हनुमानधारा, गुप्तगोदावरी, भरतकूप आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन भी किए। मेले की व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास व जानकीमहल के महंत सीताशरण महराज ने बताया कि इस बार नक्षत्र के अनुसार दो दिन 10 और 11 फरवरी को पूर्ण मौनी अमावस्या का पर्व माना जा रहा है। (संवाद)