फोटो-15- राजापुर के बेराउर में श्रीमदभागवत कथा के समापन पर प्रसाद ग्रहण करते भक्तगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर/शिवरामपुर/ बरगढ़। राजापुर क्षेत्र के रायपुर बेराउर के समोगरी देवी मंदिर में चल रही कथा के अंतिम दिन बुधवार को कथा व्यास अरविंद महराज ने सुदामा चरित की कथा सुनाई। कथा सुनने समय श्रोता रोने लगे। उन्होंने बताया कि सुदामा श्रीकृष्ण के सच्चे मित्र थे। श्रीकृष्ण भी उनको प्रिय मित्र मानते थे। कथा के समापन भंडारा हुआ। इसमें भाजपा नेता शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं शिवरामपुर क्षेत्र के तीर्थ स्थान लैना बाबा में चल रही कथा में आचार्य ज्ञानेंद्र महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। गोवर्धन की पूजा करने से इंद्र नाराज हो गए थे। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर वृंदावन वासियों की रक्षा की और इंद्र का घमंड तोड़ा। इस मौके पर मंदिर के प्रबंधक पीएन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बरगढ़ कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा मेें आचार्य पंडित विनोद शुक्ला ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। (संवाद)