फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को रास्ते से परिचित दो युवक बाइक से यह कहकर ले गए कि उसके पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद रास्ते में एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटी किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

कक्षा आठ की छात्रा ने बताया कि रविवार की सुबह वह गांव के रास्ते से घर की ओर जा रही थी। इसी बीच बेलहा गांव के दो युवक कुशल और ठर्री बाइक से आए। दोनों से वह कुछ परिचित थी। इनका उसके गांव में आना-जाना था। दोनों ने कहा कि उसके पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें देखने के लिए मऊ अस्पताल चलना है।
यह सुनकर वह घबरा गई और बाइक में उनके साथ बैठ गई। बताया कि रास्ते में उसके साथ कुशल ने दबाव बनाकर दुष्कर्म किया जबकि दूसरा आरोपी ठर्री उसे लगातार धमकी देता रहा। किसी तरह वह घर लौटी तो पूरी जानकारी परिजनों को दी। उसके पिता किसी सड़क दुर्घटना में घायल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर को किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कुशल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत और दूसरे ठर्री के खिलाफ सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें