फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध मिली लापता किशोरी: शरीर पर हैं चोट के निशान, परिजनों ने अपहरण कर दुष्कर्म की जताई है आशंका

Fri, 16 Sep 2022 10:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

सार

किशोरी के शरीर पर चोट के भी निशान है। परिजनों ने किशोरी का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में शहर से सटे एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी घायल व बेसुध अवस्था में रामघाट के पास मिली। परिजनों ने किशोरी का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम बेटी लापता हो गई। रात को घर न आने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण करने का शक जताया था। शुक्रवार को दिनभर परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम को रामघाट के पास बेसुध अवस्था में किशोरी के मिलने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अपहृत किशोरी की फोटो से चेहरे का मिलान किया। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर: मां के सामने उठा ले गए बहनों को, फिर भी अपहरण की न लगी धारा, पीड़ित परिवार बोला- हमारे साथ हुआ धोखा
विज्ञापन

पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी की हालत देखकर रोने लगे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि किशोरी बेसुध मिली है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मेडिकल रिपोर्ट आने और किशोरी के बयान के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें