पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी की हालत देखकर रोने लगे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि किशोरी बेसुध मिली है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मेडिकल रिपोर्ट आने और किशोरी के बयान के बाद सही जानकारी होगी।