फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी को मां ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी परिवार के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी। मां-बाप के समझाने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतका की मां की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसने पुत्री को मवेशीबाड़ा में आपत्तिजनक हालत में देखा तो दोनों को समझाया। तभी आरोपी युवक भाग निकला। बेटी को घर पर छोड़कर वह अपने जेठ के लड़के की शादी वाले घर चली गई। कार्यक्रम में मौजूद पति से पूरी बात बताई तो उसने घर जाकर पुत्री को समझाया फिर वह भी शादी कार्यक्रम में शामिल होने चला गया।
देर शाम को किशोरी की छोटी बहन किसी काम से घर आई तो दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर दौड़कर पिता को जानकारी दी। पीछे के रास्ते से भाई अंदर गया। बहन का शव फंदे से लटका देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतका की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि आरोपी परिवार का ही सदस्य है। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। तीन भाई है। पिता के क्षय रोग होने के चलते मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें