चित्रकूट। पेटदर्द व बुखार की बीमारी के चलते किशोरी व एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव निवासी सागर पटेल की डेढ़ वर्षीय पुत्री किट्टू की सोमवार की शाम तेज बुखार आने से तबीयत खराब हो गई जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल लाए वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता सागर ने बताया की तबीयत खराब होने से जान चली गई।
रैपुरा थाना क्षेत्र कालका कालोनी निवासी कल्लू की 14 वर्षीय पुत्री सोना देवी की काफी दिनों से बुखार व पेटदर्द के चलते तबीयत खराब थी। काफी इलाज कराया पर कोई सुधार नही हुआ। मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री को फिर पेट में दर्द हुआ जिसके चलते वह जिला अस्पताल लाए वहां डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया।
दो को सर्प ने डसा, हालत गंभीर
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव निवासी कमलेश को सोमवार की शाम को घर के पास सर्प डस लिया। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव निवासी रामप्यारी पत्नी रमेश को मंगलवार को सुबह घर में सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)