फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। किशोरी ने अब सीओ समेत होटल के तीन कर्मचारियों पर भी दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच पुलिस विभाग ने शुरु की है। होटल समेत कई स्थानों के पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज संकलित किये हैं।
विज्ञापन

किशोरी ने एक अप्रैल को आरोप लगाया था कि 23 फरवरी को गांव के तीन युवकों ने उसे अपहरण कर ले गए। इस मामले की कोतवाली में अपहरण व धमकी की रिपोर्ट 26 फरवरी को दर्ज हुई। किशोरी ने आरोपियों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। तीन पुलिसकर्मियों ने उसे बरामद कर बयान बदलने का दबाव डाला कहा कि अदालत में यह कहना कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद उसे एक होटल में ले गए जहां सीओ ने भी दुष्कर्म किया।
बुधवार को आरोप लगाया कि होटल के तीन कर्मचारियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरे मामले की शिकायत किशोरी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर की है। इस संबंध में पुलिस विभाग ने जांच भी की है। जिन तारीखों पर आने जाने के आरोप हैं उन तारीखों व स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ राजकरन व कोतवाल उपेंद्र सिंह ने कहा कि बार बार किशोरी के बयान बदलने पर मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें