फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजे के साथ पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने शहर से लगे खोह रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 80 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, गैंग के सरगना समेत दो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के एसआई राजीव कुमार को सूचना मिली की गांजा का कारोबार करने वाले छत्तीसगढ़ से ट्रैक्टर की ट्राली में छिपकर आ रहे है। तस्कर रैपुरा क्षेत्र में जा रहे हैं।
इस पर एसआई ने पुलिस टीम के साथ शहर से लगे खोह रेलवे फाटक के पास बुधवार रात से घेराबंदी शुरू कर दी। तभी चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे एक उपकरण में गांजा रखा हुआ मिला। जिसकी कीमत अंतर्राज्यीय बाजार में 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से धनराज पुत्र श्याम लाल, रामकेश पुत्र इंद्रनारायण निवासी कंधवनिया थाना राजापुर, अवधेश पुत्र स्व दयाराम निवासी बसिला गंगापुरवा थाना रैपुरा को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी लवलेश पुत्र काशी निवासी देहरूच थाना रैपुरा (गैंग का सरगना) व कंचन पुत्र कुबरे निवासी दरियावपुरवा थाना रैपुरा भाग निकले।
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली एसआई राजीव कुमार, उप निरीक्षक विजय बहादुर, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, बृजेंद्र सिंह, विपिन प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें