फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फसल नुकसान के सर्वे में जुटीं टीमें

Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिले की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने में तीन टीमें जुटी हैं और रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन




बारिश और ओलावृष्टि से विशेष रूप से राजापुर क्षेत्र में दो सौ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। इसके अतिरिक्त, जिले के कई अन्य स्थानों पर भी फसलों को क्षति पहुंचने की सूचना है। उप कृषि अधिकारी राजकुमार ने बताया कि राजापुर क्षेत्र में लगभग 15 फीसदी फसल का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कृषि विभाग की टीमें वर्तमान में नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कार्य कर रही है।
यह सर्वे कार्य अभी जारी है। अब तक 11 सौ किसानों ने अपनी फसल के नुकसान की जानकारी बीमा कंपनी को दी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम ओलावृष्टि और बारिश हुई है। इस कारण फसलों को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें