फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने धरना दिया

Mon, 08 Jul 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिक्षकों का ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के ऑनलाइन हाजिरी देने के नियम बनाने के विरोध में कलक्टे्रट परिसर धरना दिया। काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में पढ़ाई का कार्य कराया।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षण कार्य का समय समाप्त होने पर दोपहर को शिक्षको ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिसमेंं शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों की हाजिरी से लेकर अन्य कार्य ऑनलाइन कराए जा रहे हैं। यदि इस नियम को नहीं बंद किया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
जिला महामंत्री मिथलेश कुमार यादव ने कहा सरकार आए दिन शिक्षकों के लिए नये-नये नियम बना रही है। इससे विद्यालय में पढ़ाई के कार्य में बाधा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी रहती है। कोषाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय जाकर पढ़ाई का कार्य करें लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था का विरोध करे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, प्रेम चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें