फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन शिक्षक बूथ पर हो गए थे बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया था। मतदान से लेकर मतगणना तक कई कर्मचारी इसकी चपेट में आए थे। इसमें कई लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शिक्षक सत्येंद्र कुमार यादव का नाम शामिल है। शासन ने भी इनकी कोरोना से मौत मानी है। हालांकि परिजनों को शासन-प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लाक के ओरा गांव निवासी वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवानदीन के पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव मानिकपुर ब्लाक के छोटी बेलहरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी मानिकपुर तहसील क्षेत्र के गढ़चपा गांव के बूथ में लगी थी। पिता और भाई ने बताया कि चुनाव ड्यूटी लगने के बाद कुछ दिन तक सत्येंद्र की तबियत खराब हुई थी।
बीमारी का हवाला देकर कई बार विभागीय अधिकारियों से चुनाव से ड्यूटी कटवाने की सिफारिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। 19 अप्रैल को मतदान की ड्यूटी करने गढ़चपा बूथ पर पहुंचे थे। मतदान वाले कमरे में ही उनकी अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मानिकपुर फिर जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

20 अप्रैल की सुबह लगभग चार बजे उनकी मौत हो गई थी। इससे परिवार में कोहराम मचा रहा। उनकी गर्भवती पत्नी अर्चना ने 28 अप्रैल को दूसरी बालिका को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि उनके परिवार को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।
छह शिक्षकों की हुई मौत
अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार उर्फ बराती लाल पांडेय और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कोरोना से मृत कर्मचारियों की सूची बनाने में शासन ने मनमानी की है। संगठन मनमानी के खिलाफ , शहीद साथियों के सम्मान और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
दावा किया है कि कोविड से जिले के राजेंद्र द्विवेदी, राममूरत यादव, रोहणी श्रीवास्तव, अजय सिंह यादव, इबरार अली और सत्येंद्र यादव की मौत हुई है। उनके हक और सम्मान की लड़ाई शिक्षक संघ पूरी दमदारी से लडे़गा। इस मामले में बीएसए डा. सीएल चौरसिया ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव ड्यूटी में कोरोना से जिले में एक शिक्षक सत्येंद्र की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें