फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः शिक्षक की भूमिका और चुनौतियों पर विचार मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच चैप्टर के तत्वावधान मे रविवार को आयोजित वेबिनार में विद्वानों व राजनीतिज्ञों ने वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक की भूमिका और चुनौतियों को लेकर विचार व्यक्त किए। इस दौरान फैंस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन गोलोक बिहारी राय ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के माध्यम से शिक्षक देश की हर प्रकार की समस्याओं और चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। शिक्षक से ज्ञान प्राप्त कर युवा देश और विदेश में अपने कार्यों के दम पर सफलता हासिल कर रहे हैं। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए विजय बहादुर पाठक (एमएलसी) ने कहा कि शिक्षकों के योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता।
कामदगिरि प्रथम मुखारविंद राम मोहल्ला ट्रस्ट के उत्तराधिकारी संत मदन गोपाल दास ने आशीर्वचन दिया। चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीआर सिंह ने कहा कि सीएसए विश्वविद्यालय ने विभिन्न आयामों के माध्यम से कोरोना संक्त्रस्मण काल में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र, छात्राओं को उनके दायित्वों से जोड़े रखा है। वेबिनार में ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के केंद्रीय सचिव डॉ. उमेश कुमार शुक्ला व विवि के जन संपर्क अधिकारी जयप्रकाश शुक्ल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें