चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेहरिन गांव में मंगलवार सुबह एक सहायक अध्यापक की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रामनरेश (54) कंपोजिट विद्यालय कैलहा में सहायक अध्यापक थे।
उनके बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि रामनरेश सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बड़ी संख्या में शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।