फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा राम शैय्या-भरतकूप मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राम शैय्या तिराहे से भरतकूप तक का मार्ग अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इस मार्ग पर हर 50 मीटर पर कुल 60 सौर बत्तियां लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर जिला निधि योजना से करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी। यह मार्ग स्थानीय आवागमन के साथ-साथ धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पहले इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। इसे देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने राम शैय्या से भरतकूप तक सौर बत्तियां लगवाने का निर्णय लिया। जिला निधि योजना के तहत इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। जिला पंचायत की जिला निधि योजना के तहत, हर 50 मीटर पर एक सौर सड़क बत्ती लगाई जाएगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि इस पर कार्य तेजी से चल रहा है। 28 जुलाई 2026 तक 35 सौर बत्तियां लगाई जा चुकी हैं। शेष कार्य भी शीघ्र पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें