फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में हाईवे पर मवेशी से बाइक टकराई, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 7- अजेंद्र चतुर्वेदी- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत भौरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। जिससे बाइक चला रहे शिक्षक व एक अन्य युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिक्षक की मौत हो गई। मृतक के परिजन उरई जिले के कोच गांधी गंज में रहते हैं।
विज्ञापन

रैपुरा क्षेत्र के शंकर इंटर कालेज देवकली में प्राइवेट शिक्षक अजेंद्र चतुर्वेदी (24) पुत्र इंद्रजीत चतुर्वेदी पाह गांव से अपने दोस्त संतोष निवासी सिद्धपुर के साथ बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय कर्वी की ओर आ रहे थे। जैसे ही बाइक भौरी गांव के पास पहुंची तो अचानक सामने से मवेशी आ गया। जिससे बाइक असंतुलित होने से गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए। जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिक्षक अजेंद्र की मौत हो गई। संतोष मामूली रूप से घायल था। मृतक के पिता सेवा निवृत्त शिक्षक हैं। रिटायर्ड होने के बाद कोच के गांधी गंज मोहल्ले में घर बनवाकर पत्नी हीराबाई के साथ रहते हैं। मृतक दो भाई है। एक पुत्र दो का साल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें