फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे मार्च माह चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोगों में जागरुकता आने से ही कुपोषित बच्चों व क्षय रोगियों की पहचान होगी। यह बात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.इम्तियाज अहमद ने कही। उन्होंने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 1 से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य समेत 12 विभागों के लोग काम करेंगे।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, सिंचाई विभाग आदि काम करेंगे।
अभियान में लोगों को सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल का सेवन सहित मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.आरके सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता लक्षणों के आधार पर संभावित क्षय रोगियों और कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के साथ ही समुदाय में जागरूकता लाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें