चित्रकूट। शनिवार को संत रविदास की जयंती कांग्रेस, सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस दौरान आयोजित गोष्ठियों में उनके बताए रास्तों पर चलने की जरूरत बताई गई।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा संत शिरोमणि रविदास ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया।
गोष्ठी में मौजूद लोगों ने संत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां महामंत्री फराज खान, अनिल शर्मा, गुलाब खान, दिनेश विश्वकर्मा, राज किशोर, अजय तिवारी, इंद्र भूषण, रीतु राज वर्मा, सुभाष पटेल, मनीष, सूरज पटेल आदि रहे।
कांग्रेस कार्यालय में संत रविदास की जयंती व क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने कहा कि संत रविदास व क्रांतिकारी आजाद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
यहां जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, अवधेश करवरिया, जितेंद्र सोनकर, विजय मणि त्रिपाठी, भगवानदीन समदरिया, विनय पाल, राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम यादव, भोला नामदेव आदि रहे।
इधर बहुजन समाज पार्टी ने संत रविदास महराज की जयंती जिला कार्यालय में मनाई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास ने कर्म करने की सीख सभी को दी। वह सभी कार्य अपने हाथों से करते थे।
यहां जिलाध्यक्ष शिवबाबू, कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह, सभासद सुशील श्रीवास्तव, तीरथ प्रसाद वर्मा, मेहरखान प्रताप, जब्बर पटेल, रामबाबू वर्मा, सोनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।