फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स फ्री हो जीवन रक्षक दवाएं

Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में बुधवार को मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव हड़ताल पर रहे। जिले में भी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेन्टेटिव एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन के आह्वान पर जिले में भी एक दिवसीय हड़ताल रखी गई।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले के मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव ने ट्रैफिक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि दवाओं का मूल्य कम करना, जीवन रक्षक दवाओं को टैक्स फ्री, दवाओं की आनलाइन बिक्री बंद करना, अस्पताल एंव निजी संस्थानों में काम का अधिकार, न्यूनतम वेतनमान 15 हजार रुपए तय करना, कानूनी रूप से फार्म ए में नियुक्ति पत्र, काम के लिए आठ घंटे तय करना, महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश अनिवार्य करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनीष कुमार, मुकेश शर्मा, अभिषेक , शिवम, गुलाब, मनोज, छोटेलाल, चंद्र प्रकाश, कुलदीप, विक्रमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें