फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर- मंतर पर धरना प्रदर्शन में जाएंगे अनुदेशक

Wed, 16 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एशोशिएसन की जिला इकाई की बैठक बुधवार को धुस मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने कहा कि 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली में जंतर- मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। इसमें जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनुदेशकों को शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन



जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि धरना प्रदर्शन में प्रमुख मांग 100 बच्चों की बाध्यता समाप्त नहीं कर दी जाएगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 जिलाउपाध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय ने कहा कि मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। इस दौरान बैठक में महिला अनुदेशकों को मातृत्व अवकाश देने संबंधी मांग पर भी चर्चा की गई। साथ ही जिले के सभी अनुदेशकों को दिल्ली चलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीकेशन, रमेश चंद्र कुशवाह, कमलेश कुमार, अनीता देवी, संगीता सिंह, नीलम पांडे, उदित सोनी, शिवनरेश मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें