फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की तन्नू ने गोरखपुर की रिया को दी पटखनी

विज्ञापन
फोटो- 11 आर- दंगल में महिला पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराते प्रधान व एसआई - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ। रामनगर क्षेत्र के इटवा गांव में श्रीकृष्ण जल विहार कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को दंगल का आयोजन हुआ। जिसमेें कई जिलों के पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। महिला पहलवानों की कुश्ती देखने को भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

दंगल में बनारस की तन्नू व गोरखरपुर की रिया सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें तन्नू ने बाजी मारी। दीपक रामनगर व शिवलोचन महुवा के बीच हुए मुकाबले में दीपक जीते। इसके अलावा संदीप पिपरौंध व बच्चा सरधुवा में बच्चा जीते। आकाश पिपरौंध व शशिकांत इटवा में आकाश जीते। राजाराम बनारस व पुनीत महुवा के बीच मुकाबले में पुनीत की जीत हुई। घनश्याम जालौन व पंडित धरसेड के अलावा आकाश पिपरौंध व शशिकांत इटवा की कुश्ती बराबर पर छूटी। इस मौके पर प्रधान देवी दयाल यादव, एसआई कृपा शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें