चित्रकूट/मानिकपुर/मऊ/राजापुर। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मानिकपुर में मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने संपूर्ण समाधान में फरियादियों की समस्याएं सुनी। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन समस्याओंं का निस्तारण किया गया है। उनके फरियादियों से फोनकर फीड बैक लें।
मुख्यालय के कृषि भवन में डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने शिकायत सुन निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम तथा थाना प्रभारियों से कहा कि भूमि संबंधी मामले चकरोड, नाली, तालाब के मामलों में राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजें और निस्तारण कराएं।
सदर एसडीएम पूजा साहू, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीओ नगर राजकमल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, पीडी सच्चिदानंद प्रसाद, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, बीएसए बीके शर्मा, ईओ लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राजापुर तहसील में एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि 42 शिकायती पत्रों के सापेक्ष 5 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। इस मौके पर सीओ रामकरन सिंह, नायब तहसीदार पारूल सिंह परिहार, चंकबंदी अधिकारी शैलेंद्र द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर एनपी सिंह मौजूद रहे। मऊ तहसील में अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व एसडीएम सौरभ यादव ने समस्याएं सुनीं।