फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर ऑटो की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। खेत से पैदल जा रही वृद्धा को झांसी-मीरजापुर मार्ग पर मुरका गांव के पास ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरका गांव निवासी चुनकावन ने बताया कि चाची बड़की देवी (65) शुक्रवार की शाम को पैदल खेत से लौट रही थीं। इसी बीच बरगढ़ थाना क्षेत्र के हाईवे पर प्रयागराज से बरगढ़ की ओर आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए मऊ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर दिया। बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें