फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा का उठाएं लाभ: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को भारत का अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन, बाइक रैली व शासन से निर्धारित फसल बीमा योजना सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार व किसानों की आकांक्षाओं का समाधान के लिए फसल बीमा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। फसल बीमा योजना पूर्व में भी थी, किंतु उसमें कई खामियां थी। जिसे केंद्र स्तर पर गठित कमेटी ने दूर कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमित कर जोखिम की स्थिति में उनको क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने का कार्य किया जाएगा। एमएसपी रेट पर जनपद में गत वर्ष गेहूं 15 हजार मीट्रिक टन व इस वर्ष 30 हजार मीट्रिक टन की खरीद की गई है।
इस मौके पर राज्यमंत्री व डीएम ने फसल बीमा योजना में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी, बैंक, जनसेवा केंद्र एवं अधिक पूर्ति का लाभ पाने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विषयवस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार ने किया। उप निदेशक कृषि टीपी शाही, एडीएम जीपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, सहायक लेखाधिकारी केएल निगम, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें