फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी में स्नान कर की परिक्रमा

Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मकर संक्रांति का पर्व जिले में कई जगह रविवार को मनाया गया। रामघाट में मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों के किनारे मेला लगा। स्थानीय लोगों ने खरीदारी की। अधिकांश जगह यह पर्व सोमवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुआें ने भगवान सूर्य को जल का तर्पण कर पंडितों को खिचड़ी व तिल का दान किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा की। धर्मनगरी के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी सहित अन्य तीर्थ स्थानों में पूजा पाठ किया। उधर शहर में पतंग की दुकानों में खूब भीड़ रही।
भगवतपीठ के आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि इस साल खिचड़ी पर्व पर गंगा स्नान का मुहूर्त सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक है। ऐसे में सोमवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में स्नान कर पूजन करने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भरतकूप व साईपुर में लगा मेला
चित्रकूट/पहाड़ी। मकर संक्रांति पर भरतकूप तीर्थ स्थल में पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। इसी तरह से पहाड़ी क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध साईपुर में भी मेले लगा। भरतकूप तीर्थ स्थल में मेले के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुआें ने भरत मंदिर में पूजा पाठ किया। महिलाएं व बच्चे झूला झूले। वही साईपुर में मेला की शुरूआत हो गई। इस स्थान पर हिंदू मुस्लिमों का सौहार्द देखने को मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें