फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

Sat, 13 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
खुशी इजहार करते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी व सचिव राजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों को नए पदाधिकारी मिल गए हैं। शनिवार को मतगणना के बाद घोषित परिणाम में सुरेश तिवारी अध्यक्ष व राजेश सिंह सचिव पद पर भारी अंतर से विजयी हुए।       कचहरी परिसर में सुबह से मतगणना शुुरू होते ही दावेदारों के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। पहले ही चरण से अध्यक्ष पद पर सुरेश तिवारी ने बढ़त हासिल की जो अंत तक जारी रही। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जगतनारायण पांडेय को 179 मतों से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। इसके विपरीत सचिव पद पर राजेश चौहान व संजय करवरिया के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


तीसरे व चौथे चरण में दोनों के बीच चार मतों का अंतर था लेकिन अंत में राजेश ने 166 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से हराया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रथम अशोक कुमार शुक्ल, जगतपाल, उपाध्यक्ष द्वितीय अवध बिहारी, बालकृष्ण पांडेय, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी संतोष कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रवक्ता विनोद पयासी व प्रशासन अनुराग द्विवेदी को चुना गया है। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में आलोक द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, प्रेमनारायण यादव, बुद्धराज, राकेश प्रकाश शुक्ला, संतराम त्रिपाठी, कनिष्ठ कार्यकारिणी में नीरू गुप्ता, मनोज कुमार, मनमोहन चतुर्वेदी, वाईके शेष, राजकरन यादव व लवलेश यादव को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें