फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक रामघाट पहुुंचे डीएम लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Sat, 22 Jul 2017 10:36 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जगमगाता रामघाट व मंदाकिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। श्रावण मास की अमावस्या पर रविवार को लाखों भक्तों के रामघाट पहुंचने की उम्मीद है। सावन माह में बारिश के दौरान मंदाकिनी किनारे और तीर्थक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र या नदी की गहराई तक तीर्थयात्रियों को जाने से रोकने के उपाय किए जाएं। भीड़ का दबाव एक स्थान पर ज्यादा देर तक न होने पाए। इसके लिए पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें।
विज्ञापन

       अमावस्या पर्व शुरू हो चुका है। रविवार को इसका मुख्य स्नान होगा। जिसमें प्रशासन का अनुमान है कि चार लाख की भीड़ आ सकती है। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दिन शनिवार को रामघाट का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सिंचाई विभाग की नावें मौके पर पाई गईं। जो पांच सौ रुपये प्रतिदिन किराए पर सिंचाई विभाग द्वारा नाव लिया जाना बताया गया। उन्होंने फर्श, सीढ़ियों आदि की साफ-सफाई एवं सड़क के किनारे कराने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें