समापन सामारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
सद्गुरु महोत्सव कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें मेजबान विद्याधाम स्कूल के प्रतिभागियों का प्रदर्शन शानदार होने के कारण उनका स्कूल टॉपर बना। प्रतियोगिताओं मेें अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की टीम को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को जनकीकुंड परिसर में हुए सद्गुरु महोत्सव समापन कार्यक्रम में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि स्कूली बच्चों को हर हाल में शिक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी चाहिए।
इससे बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और बच्चे भी प्रतिभागी बनते हैं। जानकीकुंड चिकित्सालय के निदेशक डा.बीके जैन ने कहा कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 23 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों का हौसला बढ़ता है। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, सद्गुरु पब्लिक स्कूल द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पतौड़ा तृतीय रहा।
विजयी प्रतिभागियों को इनाम बांटे गए। इस मौके पर ऊषा जैन, ऋषि राज, धीरेंद्र वर्मा, रामगोपाल, शंकर दयाल, पांडेय, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।