मैच के दौरान गली की ओर शाट खेलता ग्वालियर का बल्लेबाज।
- फोटो : Amar ujala
सुभाष चैलेंज कप के आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में ग्वालियर ने सुभाष स्पोर्टिंग क्लब कर्वी को 100 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रविवार को स्टेडियम में खेले गए मैच में ग्वालियर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। जिसमें टीम ने निर्धारित 25 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 235 रन आठ विकेट खोकर बनाए। कौशल ने 60 रन, कुलदीप 48, विक्रम 38 और आयुष ने 27 रन बनाए। सुभाष स्पोर्टिंग क्लब के गेंदबाज लोेकेश ने तीन ,मुकेश ने दो, विजय भारद्वाज व शमसुद्दीन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब 17 ओवर में 124 रन बनाकर आल आउट हो गई। कुलदीप ने 22, गोविंद्र ने 17 और शमसुद्दीन ने 22 और विजय भारद्वाज ने 15 रन बनाए। वहीं पहला सेमी फाइनल मैच ग्वालियर व महोबा के बीच सोमवार को खेला जाएगा। इस मौके पर डा. रचित पांडेय, मोसू खान, राहुल गुप्ता, पंकज अग्रवाल व गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।