कानपुर की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार
खेल का प्रदर्शन कर लगातार दो दिन में दो मैच जीतकर सुभाष चैलेंज कप पर
कब्जा कर लिया। फाइनल में मुरादाबाद को रोचक मुकाबले में 14 रन से हराया।
मुख्यालय
के स्टेडियम में शनिवार को सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट का फाइनल मैच
खेला गया। कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर
में शोभा के 41 व कीर्ति शर्मा के 32 रनों की मदद से महज चार विकेट खोकर
116 रनों का स्कोर खड़ा किया।
मुरादाबाद की ओर से पूजा, ईरम, चांदनी व
मंजू ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में मुरादाबाद की टीम ने 8 विकेट खोकर 102
रन ही बना सकी। इसके पूर्व मुरादाबाद की टीम ने इलाहाबाद को एक तरफा
मुकाबले में 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
गौरतलब है कि
शुक्रवार को कानपुर ने गोरखपुर को हराया था। फाइनल मैच में सदर विधायक वीर
सिंह पटेल व समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार
बांटे।