फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट में कानपुर का कब्जा

Sat, 09 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर लगातार दो दिन में दो मैच जीतकर सुभाष चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल में मुरादाबाद को रोचक मुकाबले में 14 रन से हराया।
विज्ञापन



मुख्यालय के स्टेडियम में शनिवार को सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में शोभा के 41 व कीर्ति शर्मा के 32 रनों की मदद से महज चार विकेट खोकर 116 रनों का स्कोर  खड़ा किया।


 मुरादाबाद की ओर से पूजा, ईरम, चांदनी व मंजू ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में मुरादाबाद की टीम ने 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। इसके पूर्व मुरादाबाद  की टीम ने इलाहाबाद को  एक तरफा मुकाबले में 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि शुक्रवार को कानपुर ने गोरखपुर को हराया था। फाइनल मैच में सदर विधायक वीर सिंह पटेल व समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें