चित्रकूट। कोरोना काल के संक्त्रस्मण को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाएं 5 माह से बंद हैं ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा 2021 को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब वर्चुवल स्कूल ई-ज्ञानगंगा चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वयं प्रभा और दूरदर्शन चैनल पर समय सारणी भी तय कर दी गई है। अब इसी के अनुसार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार माध्यम शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित सभी माध्यमिक विद्यालय लॉकडाउन अवधि में बंद होने के कारण सत्र को नियमित करने एवं छात्र हित में पठन-पाठन सुनिश्चित किये जाने हेतु वाट्सअप, वर्चुवल कक्षाएं, यू ट्यूब चैनल, माध्यमिक शिक्षा उ0प्र0 पर आनलाइन पठन-पाठन तथा दूरदर्शन उ0प्र0 तथा भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयं प्रभा चैनल-22 पर प्रसारित किये जा रहे शैक्षणिक वीडियोज आदि से संबंधित समस्त शैक्षणिक गतिविधियों को सम्मिलित करते हुए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में निर्धारित समय सारणी के अनुसार कक्षावार वर्चुवल स्कूल प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया है जो कि दूरदर्शन उप्र एवं स्वयं प्रभा चैनल - 22 पर नियमित रूप से प्रारंभ किए जा रहें हैं।
डीआईओएस ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से कहा है कि वे कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज द्वारा प्रत्येक सप्ताह जारी समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन कराना सुनिश्चित करें। डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के लिये दूरदर्शन चैनल पर दोपहर 1 बजे से शाम 6.30 तक 30 मिनट से लेकर डेढ़ घंटें तक वर्चुवल स्कूल ई-ज्ञानगंगा के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी वहीं कक्षा 9 व 11 के लिये स्वयं प्रभा चैनल पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक आनलाइन कक्षाएं चलेंगी। डीआईओएस ने बताया कि शनिवार को पढ़ाए गये पाठ्यक्त्रस्मों को दुबारा पढ़ाया जाएगा।