फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में एक अप्रैल से शुरू होनी है पढ़ाई, भवन की छत नहीं पड़ी

Tue, 24 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य तब दंग रह गए जब उन्होंने जीजीआईसी मानिकपुर के निर्माणाधीन भवन का मुआयना किया। इस भवन में एक अप्रैल से पढ़ाई शुरू होनी है और मौके पर देखने से यह किसी भी तरह से संभव नहीं नजर आता। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वह बीते दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर मानिकपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास बन रहे राजकीय बालिका इंटर कालेज के भवन को देखने गए थे। यहां पर इसी साल अप्रैल से पढ़ाई शुरू होनी है। वर्तमान में यह कालेज लंबे समय से किराए के भवन में चल रहा है और छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि यह भवन 2009-10 में स्वीकृत हुआ था और इसकी लागत एक करोड़ 71 लाख है। इसकी जिम्मेदारी सीएनडीएस की बांदा इकाई को सौंपी गई है। 2013 में इसे बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अभी तक आधे भवन में छत ही नहीं डाली गई। शटरिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार से बात की तो उनको बताया गया कि काम चल रहा है। हालांकि ठेकेदार ने एक अप्रैल तक पूरा काम समाप्त कर देने का दावा किया। डीआईओएस ने हालांकि ठेकेदार से कहा कि तुम्हारी बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को पूरी रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें