चित्रकूट इंटर कालेज में देव संस्कृति विवि हरिद्वार से आए छात्रों ने योग की जानकारी दी। इनकी अगुवाई छात्र समीर सौरभ ने की। उनके साथ दीपक कादियाल, चंद्रप्रकाश आदि ने छात्रों को योग के बारे में बताया और इसका अभ्यास कराया।
छात्रों ने इस बात पर चिंता जताई कि इतना आध्यात्मिक क्षेत्र होने के बाद भी चित्रकूट में रोजगार की संभावनाओं को विकसित नहीं किया जा रहा। उधर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि विवि के छात्रों ने अभी तक लगभग पचास कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया है।
पर्यटन संकाय के छात्र चंद्रप्रकाश और ललित त्यागी ने पर्यटन विकास के बारे में भी बताया। सीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम को सराहा। उन्होंने छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिए।