फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी की सफाई में जुटे छात्र व शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंदाकिनी नदी और घाटों की गंदगी साफ करने का अभियान चलाया। इसमें कुलपति व शिक्षकों ने भी साथ दिया। मंदाकिनी नदी के कचरे को बाहर निकालकर जंगल की ओर फेंकवाया।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों व पर्यावरण संकाय के छात्र छात्राओं ने स्फटिक शिला पर स्वच्छता अभियान चलाया। घाट किनारे सफाई के साथ मंदाकिनी नदी में जलीय पौधे, प्लास्टिक, पॉलीथीन, मूर्तियां व काई को निकाला। लगभग तीन घंटे तक अभियान चला। अभियान के दौरान कई स्थानीय लोग भी इस कार्य में जुट गए। कुलपति ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए सब मिलकर काम करें। मंदाकिनी नदी में प्लास्टिक व पॉलीथिन कदापि न डालें।
विज्ञापन

अभियान में पर्यावरण संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, प्रो. घनश्याम गुप्ता व एनएसस के इकाई अधिकारी डॉ. उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें