फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को पकड़ा दो भाग निकले, तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार से कोचिंग पढ़कर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र का चार बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। मारपीट कर उसे बाइक में बैठाकर स्टेशन रोड तक लाए फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छात्र को सकुशल छुड़ाकर दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। दो अन्य भाग निकले हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी निवासी शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ बेड़़ीपुलिया में घर बनवाकर रहते हैं। गुरुवार की शाम को उसका 14 साल का पुत्र आयुष कुमार प्रतिदिन की तरह कोचिंग पढ़कर धुसमैदान पुरानी बाजार कर्वी से लौट रहा था। इसी बीच दो बाइक से राजेश , राज, हृदयांश व दिव्यांश और एक अज्ञात युवक पहुंचे और बाइक रोककर उसे पीटने लगे। जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन आरोपी उसके पुत्र का अपहरण करभाग निकले।इसकेबाद पुलिस सूचना दी गई। कोतवाल उपेंद्र सिंहने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरोंकी मददसे जाना कि आरोपी स्टेशनरोड आए हैं। पुलिस जैसे ही पहुंची तो राज व हृदयांश को पकड़ लिया गया जबकि तीन अन्य भाग निकले। छात्र सकुशल बरामद हुआ और उसे परिजनों को सौंपा गया है। छात्र ने बताया कि उसकी इनसे लड़ाई नहीं है। यह सब मारपीट कर उसे प्रयागराज ले जाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें