राजापुर (चित्रकूट)। छत पर पड़ी लोहे की छड़ से खेलते वक्त छात्र हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बिजली की चिंगारी से घर के सामने बने छप्पर में आग लग गई और वह धू-धूंकर जलने लगा। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
राजापुर थाना क्षेत्र के पियरिया माफी गांव में गुरुवार की शाम को छोटकू यादव ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र मनीष यादव छत पर पड़ी लोहे की छड़ से खेल रहा था। तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में छू जाने से मनीष उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की चिंगारी से घर के सामने बने छप्पर में आग लग गई और छप्पर धू-धूकर जलने लगा।
परिजन व पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गृहस्थी का सामान जल चुका था। मृतक छात्र दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छठवीं का छात्र था। मां केतकी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता छीबों पावर हाउस में संविदा कर्मी लाइनमैन है।