फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेहड़ी पटरी वालों को भी मिलेंगी नगर पालिका की दुकानें

विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में सभासदों से जानकारी लेते नपा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता।  - फोटो : भरथना तहसील में महिला की शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ।
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। जिसमें रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को भी नगर पालिका की दुकान देने सहित छह प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें महाकुंभ मेला में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को और सही करने की बात रखी गई। विशेष रूप से भगवान कामदगिरि के परिक्रमा मार्ग सहित पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश, अलाव व्यवस्था, स्वागत शिविर, रैन बसेरा व महाकुंभ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने की बात कह गई। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीराम की तपोभूमि के प्रति अच्छी छवि लगे। निर्माणाधीन नगर पालिका परिषद के कार्यालय के अवशेष कार्य को पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना तहत धनराशि की मांग शासन से करने की सहमति बनी। बैठक में सभासद शंकर यादव, विनय त्रिपाठी, विनीत पयासी, पवनबद्री, मोहम्मद रफीक, ओंकार यादव , राजकमल वर्मा, शुभम केशरवानी, कान्हा केशरवानी, अरुण त्रिपाठी, संदीप, राजेश पटेल, राजा साहू, शकुंतला गुप्ता, नीतू सिंह, वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तम सिंह, कर निरीक्षक राहुल पाण्डेय, जेई संतोष सिंह राठौर, दीपक पटेल, शिवकुमार गुप्ता, अंकित जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, बसंत यादव, लवकुश मौजूद रहे।

बैठक में इसी तरह जिला पंचायत के सामने स्थित नगर पालिका पटरी पर फुटपाथी दुकानदारों के लिए छोटी-छोटी 24 दुकानें पीएम स्वनिधि व पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत निर्माण कराकर देने की बात उठाई गई। जिनकी लागत तीन से पांच लाख रुपये के बीच हो और उनको आसानी से आवंटित किया जा सके। ईओ लालजी ने कहा कि नगर में लगभग 750 फुटपाथी दुकानदारों को चिन्हित किया गया है। बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की भूमि पर नवीन दुकानों का निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण पर भी बोर्ड की मुहर लगी है।
विज्ञापन


नपा अध्यक्ष ने बताया कि अब तक कार्यालय निर्माण में एक करोड़ 89 लाख खर्च हो चुके हैं, इसके बाद भी लगभग तीन करोड 85 लाख की जरूरत है। साथ ही नगर पालिका के सभी सभासदों के वार्डों में सदस्यों का सचित्र बोर्ड लगाए जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ है।

बेडी पुलिया से मंदाकिनी पुल तक जगमगाया एनएच मार्ग

पालिका अध्यक्ष व सहकारी बैंक के चेयरमैन ने स्ट्रीट लाइटों का किया शुभारंभ
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने महाकुंभ को देखते हुए लगभग 70 लाख की लागत से मंदाकिनी पुल से बेडी पुलिया तक प्रकाश व्यवस्था के लिए 120 स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ जानकीपुरी वार्ड 17 से किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि इसके पहले भी लगभग 57 लाख रुपये की लागत से 100 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। सड़क पर लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी नहीं हाेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें