फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की गुणवत्ता खराब मिली, भुगतान से होगी कटौती

Sun, 03 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
भूसा केंद्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देती डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी गल्ला मंडी स्थित भूसा वितरण केंद्र के निरीक्षण में डीएम मोनिका रानी को भूसे की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा को भूसे के भुगतान से कटौती करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत चकौंध के भूसा केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों ने सप्ताह में एक दिन ही भूसा वितरण होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सप्ताह में तीन दिन भूसा वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने भूसा वितरण केंद्र का निरीक्षण करते रहने के लिए कहा। जिससे खराब भूसा न आ पाए। साथ ही भूसा वितरण रजिस्टर का हर सप्ताह के शनिवार को सत्यापन कराने के लिए कहा।

इस दौरान किसानोें ने सूखा राहत के दूसरी किस्त की राशि अभी तक नहीं मिलने की बात कही। इस पर एसडीएम ने बताया कि 720 लोगोें को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। दूसरी किस्त का भुगतान राशि आने पर किया जाएगा।
विज्ञापन


हैंडपंप खराब पाए जाने पर डीएम ने एक्सईएन जल निगम से इन्हें तत्काल ठीक कराने को कहा। लौढ़ियाखुर्द गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर चोरी होने से कोई भी सामान नहीं होने की जानकारी मिली।

इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान व एएनएम को ग्राम स्वास्थ्य निधि के संयुक्त खाते की धनराशि से जरूरी सामान खरीदने के निर्देश दिए। गांव के माध्यमिक विद्यालय का का निरीक्षण कर मिड डे मिल, शौचालय आदि को देखा। जिस पर शौचालय की स्थिति खराब होने पर ठीक कराने के लिए कहा।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों में पिछले पांच साल में हुई चोरियों की विभागवार सूची बनाकर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें