चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकंात द्विवेदी ने कैंप कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मतदान कराने व मतगणना को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में होगी। एक दिसम्बर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, आदि मौजूद रहे। उन्होंने उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसीलों में बनाए गए बूथों का निरीक्षण कर लें। जो भी कमियां हों उसे तत्काल ठीक करा लें। तथा संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों की जांच कर लें और बूथो की संख्या, जोनल सेक्टर की तैनाती, वार्ड नंबर आदि बिन्दुओं पर एक बुकलेट तैयार की जाए। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन से कहा कि मतदान सामाग्री/लेखन की सूची बनाकर समय से संबंधित को दिया जाए।
--इनसेट
कुल बनाए गए 88 बूथ
चित्रकूट। निकाय चुनाव के लिए कुल 88 बूथ बनाए गए है। जिसमें कर्वी मे 61, मानिकपुर में 13 एवं राजापुर में 14 बूथों के माध्यम से चुनाव कराएं जाएंगे। चुनाव नियंत्रण कक्ष तहसील कर्वी में स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।