चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए नामंाकन कराने की होड़ लगी रही। जिसमें अंतिम दिन भाजपा,सपा सहित बसपा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ गाजेबाजे के साथ जुलूस निक ालकर नमांकन किया। कई दावेदारों ने दूसरा सेट भी दाखिल किया है।
मुख्यालय की नगर पालिका व नगर पंचायत राजापुर व मानिकपुर के लिए चुनाव हो रहे हैं। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने कारण बचे दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें नगर पालिका चित्रक ूट से भाजपा के जगदीश गुप्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। भाजपा के नामांकन जुलूस में संासद भैरों प्रसाद मिश्रा, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे। शहर के समाजसेवी व चार बार सभासद रहेे डॉ. विष्णु बुधौलिया,जवाहर सोनी सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने गाजेबाजे के साथ नामांकन किया। राजापुर में भाजपा प्रत्याशी अशोक जाटव सपा के लक्ष्मीप्रसाद वर्मा, मानिकपुर में भाजपा के महेश केशरवानी व सपा के प्रत्याशी संग्राम सिंह सहित अन्य पार्टी के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन
नगर पालिका कर्वी से 14 ने किया नामांकन
चित्रकूट। भाजपा के जगदीश गुप्ता, बसपा के रामलखन निषाद, निर्दलीय डॉ. विष्णुदत्त बुधौलिया, सुरेश चंद्र शाहू, बनारसी लाल, सविता पाठक, संजय करवरिया, ब्रजेंद्र शुक्ला, बादल जाटव, जवाहर लाल सोनी, रामलखन, सुरेश चंद्र साहू वंदना करवरिया ने नामांकन किया। सोमवार को कुल 14 ने नामांकन हुए है। जिसमें से कुछ दावेदारों सपा के नरेंद्र कुमार गुप्ता, बसपा के रामलखन निषाद व निर्दल वंदना करवरिया ने दूसरे सेट का नामंाकन किया है। यहां से कुल 20 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
राजापुर में नगर पंचायत से छह ने भरे पर्चे
राजापुर। भाजपा के अशोक जाटव राजापुर से सपा के प्रत्याशी लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, आप पार्टी से वेद प्रकाश केसरवानी,निर्दलीय संजीव मिश्रा,शिवपूजन गुप्ता व मुकेश शुक्ला ने नामांकन किया। इस सीट से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
------
31 ने किया नामांकन
मानिकपुर। मानिकपुर से अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन 31 ने नामांकन हुए। जिसमें प्रमुख रूप से महेश केशरवानी, सपा के सम्राट सिंह, अपना दल के जितेंद्र मोहन शुक्ला, आप से रोहित अग्रहरि, निर्दलीय संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रहरि, देवानंद चौधरी, रामलखन कोल, विजय तिवारी, राजीव द्विवेदी, अनिल जायसवाल ने नामांकन किया। मानिकपुर से कुल 58 दावेदारों ने नामांकन किया है।