फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी और बूंदा बांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। बदली छाने के साथ ही बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे किसान चिंतित हैं। खेतों में तैयार फसल बचाने की जद्दोजहद में परिवार के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन

गेहूं, चना, अरहर, मसूर और सरसों की फसल तैयार है। किसान कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। आंधी और बदली होने के साथ ही बूंदाबांदी होने से किसान परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि छह अप्रैल तक मौसम इसी तरह रहेगा। बूंदाबांदी भी होगी। जिन किसानों की फसल पक गई है, वे फसल जल्द काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें