फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधायक ने सर्किल रेट से कम मुआवजा देने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लखनऊ में हुई उद्योग समिति की बैठक में सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिले के कई मामले उठाए। लिंक एक्सप्रेसवे, डिफेंस काॅरिडोर, रामपथ गमन, पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक फोरलेन सड़क में किसानों को सर्किल रेट से कम मुआवजा देने की बात बताई। उन्होंने बरगढ़ की बंद ग्लास फैक्टरी दोबारा चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक ने फोन पर बताया कि लखनऊ के पिकअप भवन में औद्योगिक मंत्री नंदगोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में उद्योग समिति की बैठक हुई। इसमें परामर्श स्थायी समिति के मंत्री/सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि किसानों की जमीनें अधिग्रहण करने के बाद पुराने सर्किल रेट 2020 के तहत मुआवजा दिया जा रहा है। यह गलत है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। कहा कि बरगढ़ में 1988 में करोड़ों रुपये की लागत से ग्लास फैक्टरी का निर्माण कराया गया था, लेकिन फैक्टरी बंद हो गई। फिर दोबारा चालू नहीं हो सकी। इससे जनपद के युवक बेरोजगार हैं और काम के लिए दूसरे राज्यों को जाने को मजबूर हैं। यदि फैक्टरी चालू हो गई तो युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें