मुख्यालय के बल्दाऊगंज में एक रेडीमेड की गुमटी में लगी आग के बाद सफाई करता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अज्ञात कारणों के चलते एक रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने के पहले लगभग अस्सी हजार के कपड़े राख हो गए। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊ गंज निवासी मुकुं दी लाल गुप्ता शुक्रवार की रात अपनी रेडीमेड की दुकान बंद कर घर चले गए।
देर रात को स्थानीय लोगों ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान में आग लगी है। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई। कई लोगों ने गुमटी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के कारण यह संभव नहीं हो सका।
फायर बिग्रेड के पहुंचने पर स्थानीय लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा लगभग अस्सी हजार का माल राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है, जिससे शार्ट सर्किट होने की संभावना नहीं है।
यह किसी की साजिश भी हो सकती है। स्थानीय कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां दिनभर सट्टे की बाजार सजती है।लोग गुमटी के आस- पास ही खडे़ रहते हैैं। बीड़ी सिगरेट पीते हैं। यह किसी सट्टेबाज की हरकत हो सकती है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है।