फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में ससुराल व मायका पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
फोटो-8- घटना की जानकारी देते मारपीट में घायल । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। बेटी की ससुराल में सुलह समझौता के दौरान ससुराल व मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मामला पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे सदर कोतवाली अंतर्गत चुनहापुरवा गांव निवासी ज्ञान सिंह व उनका पुत्र उमाकांत अपनी बेटी की ससुराल अनुसुइयापुरवा में दहेज को लेकर चल रहे विवाद में सुलह समझौता के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बेटी की शादी मुलायम नगर के अनुसुइया पुरवा निवासी नत्थू के पुत्र के साथ हुई है। बेटी के फोन पर ससुराली लोगों द्वारा मारपीट करने की जानकारी देने पर मंगलवार को ससुराल गए। जहां ससुरालीजनों से समझौते के दौरान कहासुनी ेहोने लगी। विवाद इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने से ज्ञान सिंह, उमाकांत व ओमनारायण घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें