फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विरोध में चली लाठियां, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
sticks against the occupation, father-son injured - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के चर गांव मेें सोमवार को जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दो भाइयों के परिवारों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में छोेटा भाई व उसका पुत्र घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चर गांव निवासी उदयभान पांडेय ने बताया कि उसका भाई मुन्ना पांडेय बंटवारे के बाद भी उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रहा है। इसका विरोध किया तो उसे गाली गलौज कर धमकी दी। सोमवार को उसने अपने चार सहयोगियों के साथ कब्जे के इरादे से जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। यह देखकर वह विरोध करने पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बेटा देवकीनंदन बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता पुत्र को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी मुन्ना पांडेय समेत भइयालाल व मूरतध्वज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें