फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ओवरलोड़ वाहनों को ग्रामीणों ने रोका 20-59-33

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के तीरमऊ व रूपौली गांव के पास सोमवार की रात को कई ग्रामीणों ने वहां से गुजरने वाले बालू लदे वाहनों को रोक दिया है। जिससे जाम लग गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इन ओवरलोड़ वाहनों से सड़कें टूट रहीं हैं। अधिकारियों के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग 8 बजे नदी किनारे बरूआ घाट से बालू लदे वाहनों के तीरमऊ व रूपौली गांव से गुजरने के दौरान रूपौली गांव के 15 से अधिक युवक सड़क पर आकर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। जिससे जाम लग गया है। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात युवाओं ने जाम खोल दिया। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इधर मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि उनके पास इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें