फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के इलाज में हुई लापरवाही तो स्टाफ को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त/नोडल अधिकारी ने गांव का निरीक्षण व अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चौपाल लगाकर शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों, लाभार्थियों से योजनाओं का सत्यापन किया। पहाड़ी राजापुर व जिला अस्पताल सोनेपुर के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही हुई तो फिर अस्पताल के स्टाफ की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्हें हर हाल में शासन की योजना के अनुसार इलाज करना होगा।
विज्ञापन

शनिवार को नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। एक्स-रे रूम के बाहर खड़े मरीजों से पूछा तो बताया कि सुबह से एक्स-रे कराने को मौजूद हैं, लेकिन काफी देर बीतने के बावजूद नहीं हो सका। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में सीएमएस से कहा कि तत्काल मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराएं। एक्स-रे के लिए मरीजों को टोकन वितरित किया जाए। इसके बाद उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से दवाओं और भोजन आदि के बारे में जानकारी की। भोजन बनाने वाले रसाइयों ने बताया कि तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसे दिलाया जाये। उन्होंने डाक्टरों की उपस्थिति, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव, सीएमएस डा. आरके गुप्ता से कहा कि किसी प्रकार मरीजों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।
इसके बाद नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने मुख्यालय से सटे कोलगदहिया गांव के पूमा विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों से शासन से मिलने वाली योजनाओं का सत्यापन किया। गांव में गंदगी देख संबंधित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौशाला का जायजा लिया है। इसके बाद पहाड़ी के ब्लाक व बीज भंडार का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, एसपी मनोज कुमार झा, सीडीओ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, एसडीएम सदर एके पांडेय, आबकारी अधिकारी चतरसेन, सीओ सिटी रजनीश यादव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें