फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारधारा, विकास व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : भूपेंद्र चौधरी

Sat, 28 Feb 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28सीकेटीपी 29 कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई । स्रोत: का
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और सेवा का परिवार है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। यह परिवार राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वे भाजपा मंडल स्तर के वक्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ में तीन सत्र हुए। इनमें संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और बूथ स्तर तक संवाद की रणनीति पर मंथन किया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मंडल स्तर पर जाने वाले वक्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वक्ताओं को तथ्यात्मक, संयमित और प्रभावी संवाद शैली अपनाते हुए जनता के बीच सकारात्मक वातावरण निर्मित करना चाहिए।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल भाषण कला विकसित करना नहीं, बल्कि विचारों की स्पष्टता और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आत्मसात कर जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं। प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, राजकुमार कुशवाहा, रंजना उपाध्याय, प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, रामकेश निषाद, अजीत पाल, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, रीता शास्त्री, हर्ष द्विवेदी एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें